फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रैन बसेरा के निरीक्षण में ईओ को नदारद मिले चार कर्मचारी

मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 09 Dec 2024 02:43 AM IST

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सर्द रात में ठंड से ठिठुरते लोगों का हाल जानने निकली पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को चार कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। ईओ ने सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुपस्थित राजस्व निरीक्षक का स्पष्टीकरण तलब कर लिया। रैन बसेरे में सफाई और सड़कों पर अलाव जलता न पाए जाने पर नाराजगी जताई।

ठंड के मद्देनजर रैन बसेरा की व्यवस्था दुरुस्त करने और खुले आसमान के नीचे निराश्रित लोगोंं को न सोने देने के निर्देश डीएम की ओर से दिये गए हैं। नगरपालिका के अधीन शहर में रेलवे स्टेशन के बाहर एक स्थाई रैन बसेरा है। इसके अलावा दो अस्थाई रैन बसेरों का संचालन भी पालिका कर रही है। पिछले दिनों डीएम उमेश मिश्रा ने रैन बसेरों में व्यवस्था का जायजा लेने के लिए रात्रि भ्रमण किया था। साथ ही मिली खामियों को दूर करने के लिए ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह को निर्देश दिए थे। ईओ शनिवार देर रात औचक निरीक्षण पर निकलीं। उन्होंने रेलवे स्टेशन के रैन बसेरे पर पहुंचकर वहां सफाई और अन्य व्यवस्था को परखा तो वहां गन्दगी मिली। कमरों में भी सफाई का अभाव था, बिस्तर फटे और गंदे मिले। इसको लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुबंध के आधार पर रैन बसेरे का संचालन कर रहे एनजीओ आदर्श सेवा समिति के प्रबंधक योगेन्द्र शर्मा और कर्मचारी को अंतिम चेतावनी देते हुए सुधार पर जोर दिया।
जब वह बाहर निकलीं तो सड़क पर कहीं भी अलाव जलते हुए नहीं पाये गए। ईओ ने तत्काल ही अलाव प्रभारी तनवीर आलम को मौके पर बुलाया। नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, जिसके बाद रेलवे स्टेशन, रैन बसेरों के बाहर, रोडवेज बस स्टैंड आदि स्थानों पर अलाव जलवाए गए।
ईओ ने प्रति दिन यह व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही यहां पर ड्यूटी पर लगाये गए चार कर्मचारी बीसी शोभित कुमार, अनुचर विनोद कुमार, अरुण कुमार और बेलदार महबूब का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये हैं। साथ ही दो दिन में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। ईओ ने बताया कि राजस्व निरीक्षक विजय कुमार का भी स्पष्टीकरण तलब किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें