फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा के साथ हुई बूंदा-बांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तेज हवा के साथ शाम को बूंदाबांदी भी हुई। दिन में भी भीषण गर्मी से परेशान लोगों को शाम के समय तेज हवाओं के चलने से राहत मिली। हालांकि तेज हवा में कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई और कई स्थानों पर होर्डिंग्स और पेड़ टूटकर गिर गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुछ देर के लिए बादल आए, लेकिन मौसम फिर साफ हो गया। शनिवार को सुबह से गर्मी बनी रही। अधिकतम तापमान जहां 36.3 रहा वहीं न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन में लोग गर्मी से पूरी तरह परेशान रहे। शाम के समय अचानक मौसम बदला और आकाश में बादल छा गए। तेज हवाएं चलने के बाद कुछ ही देर में आंधी की स्थिति बन गई। तेज हवा के चलते शहर में कई स्थानों पर होर्डिग्स टूटकर गिर गए। कुछ देर बूंदाबांदी के बाद आसमान साफ नजर आने लगा। आधा घंटे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। मौसम में परिवर्तन से लोगों ने गर्मी से थोड़ा राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें