मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेमपुरी में गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।
शहराध्यक्ष जुनैद रऊफ ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के %अपराध% में लखनऊ जिला कारावास में 20 मई से कैद किए गए हैं। पूरे प्रदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कांग्रेसजन प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए मौन रख रहे है। कांग्रेस उनकी गिरफ़्तारी के खिलाफ सेवा सत्याग्रह चला रही है, जिसके तहत पिछले सात दिनों से जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, सेवादल जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, सेवादल शहराध्यक्ष विनोद धीमान, राहुल भारद्वाज, अहसान जमीर, धीरज महेश्वरी, क़ाजी सुल्तान, सगीर मलिक, सुशील झंझोट, विनय आदि मौजूद रहे।