फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से कांपा मुजफ्फरनगर: न्यूनतम तापमान पहुंचा 7.2 डिग्री, ठिठुरते रहे लोग, मरीजों की संख्या भी बढ़ी

Fri, 21 Jan 2022 05:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में हल्की बूंदाबांदी से मौसम और ठंडा हो गया है। जिले में रात का तापमान 7.2 पहुंचा तो लोग कांप उठे। वहीं दिन का तापमान भी 14.0 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में ठंड का कहर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में ठंडक बरकरार है। बूंदाबांदी और शीतलहर से सर्दी और अधिक बढ़ गई है। मुजफ्फरनगर में बुधवार रात और गुरुवार को 2.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दिन का तापमान भी 14.1 डिग्री और रात का तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में हल्की धूप खिली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली।

विज्ञापन


बुधवार रात से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। रात के समय रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। इसके बाद जिले में सुबह से आकाश में काले बादल छाए रहे। कई बार हुई बूंदाबांदी से मौसम में अत्यधिक ठंडक रही। दिन में भी रिमझिम फुहार ने मौसम का मिजाज बदल डाला। शीतलहर से सर्दी का प्रकोप बना रहा। जिले में अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता 97 प्रतिशत रही। वहीं जिले में वर्षा 2.8 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई। मौसम खराब होने के कारण बाजारों में आम जनता की आवाजाही काफी कम रही।

ठंड से बढ़ गई मरीजों की संख्या
ठंड के प्रकोप के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय की ओपीडी में मरीजों की कतार लगी रही। बुखार, नजला और खांसी-जुकाम के मरीज सबसे ज्यादा पहुंचे। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि मौसमी बीमारियों के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। ठंड का प्रकोप लगातार बना हुआ है, इस वजह से सर्दी, खांसी के मरीज अधिक है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चुनावी शंखनाद: कल आएंगे अमित शाह, कैराना के पलायन पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात, प्रत्याशियों को देंगे जीत का मंत्र
विज्ञापन


गन्ना छिलाई हो रही प्रभावित
बूंदाबांदी से गन्ना छिलाई का कार्य फिर प्रभावित हुआ। इसके अलावा कोल्हू संचालन भी बाधित रहा। गेहूं की फसल के लिए बरसात बेहतर है। ठंड अधिक होने के कारण इस बार गेहूं और सरसों की अच्छी पैदावार होने की संभावना है। ठंड का प्रकोप बढ़ने से दिन में भी कई जगह अलाव जलाया गया। लोग अलाव के सहारे नजर आए।

यह भी पढ़ें: UP Election: जेल गए नाहिद हसन की बहन ने सपा से किया नामांकन, बोलीं- जरूरत पड़ी तो वह चुनाव में उतरेंगी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें