देवबंद के रेलवे रोड स्थित बिजलीघर में भरा बारिश का पानी
- फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद में बृहस्पतिवार को भारी बारिश से जहां कई मोहल्लों में जलभराव होने से घंटों लोग परेशान रहे, वहीं खेड़ा मुगल में मिट्टी धसने से नवनिर्मित नाला की पटरी क्षतिग्रस्त हो गई।
सुबह करीब पांच बजे आरंभ हो हुई बारिश दोपहर 12 बजे तक जारी रही। इस बारिश में जहां पहले से टूटी पड़ी सड़के व संपर्क मार्गों पर कीचड़ होने से बुरा हाल हो गया, वहीं नगर के रविदास मार्ग, आबकारी रोड, नेचल गढ़, दारूल उलूम क्षेत्र, शिक्षक नगर आदि में कई घंटे जलभराव रहा। तलहेड़ी बुजुर्ग स्थित पीएचसी परिसर में करीब एक से डेढ़ फुट पानी भर जाने से वहां रहने वाले कर्मचारियों को बाहर निकलने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
कर्मचारियों से प्रशासन से अस्पताल से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की। उधर, खेड़ा मुगल के ग्रामीण सुरेश पाल, रामेश्वर, राम कुमार, आशु शर्मा और समर पाल ने बताया कि हाल ही में ग्राम पंचायत द्वारा एक नाले का प्रस्ताव कराकर निर्माण कराया, लेकिन भारी बारिश के चलते मिट्टी धंसने से उसकी एक पटरी का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे बारिश का गंदा पानी सड़कों पर बहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने नाला निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाते प्रशासन से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, ग्राम प्रधान गुरपाल ने कहा ठेकेदार का भुगतान अभी नहीं किया है। नाले का निर्माण कार्य दोबारा कराया जाएगा।
खेड़ामुगल में भारी बारिश में मिट्टी धंसने से क्ष तिग्रस्त हुई नाले की पटरी- फोटो : DEVBAND