जानसठ में साइकिल रैली निकालते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : KHATAULI
जानसठ। पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी साइकिल यात्रा का जानसठ नगर अध्यक्ष तन्नू कुरैशी के आवास से बाबर अंसारी सभासद ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
साइकिल यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई गांव भलेड़ी व सादपुर होते हुए वापस मोहल्ला काजीयान में काजी कलीम के आवास पर यामीन कस्सार पूर्व नगराध्यक्ष, इनाम कुरैशी पूर्व नामित सभासद आदि लोगों ने साइकिल यात्रा का स्वागत कर समापन किया गया। फिरोज अंसारी, तन्नू कुरैशी ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों के लोग त्रस्त हैं। साइकिल यात्रा में राजकुमार कश्यप, साकिब जैनुल, विनय कटारिया, इरफान राव, सानिब कुरैशी, पवन कश्यप, इश्तियाक मौजूद रहे। उधर, बृजराज सैनी पूर्व सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नेतृत्व में साइकिल यात्रा गांव नया गांव फैजाबाद, मीरापुर दलपत, तिसंग, सद्दीपुर, मंतोड़ी, अहरोड़ा में जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया। मौके पर भूपेश सैनी, पिंटू सैनी, पम्मी सैनी, आदेश, रोशन, प्रमोद, अंकित, संजीव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।