फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औपचारिकताओं में न उलझाएं नियमानुसार स्वीकृत करें ऋण : कंडारकर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को दिलाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बैंक अधिकारियों को कहा कि वह लोगों को कागजों की औपचारिकता में न उलझाएं। निर्धारित नियमों के तहत सोलर पावर प्लांट के लिए ऋण उपलब्ध कराएं। कुछ बैंकों की ओर से किसी प्रकार की गारंटी न लेते हुए प्लांट लगाने वाले लाभार्थी से केवल घर का मालिक होने संबंधी दस्तावेज मांगे जाने की बात कही गई।
सीडीओ ने विकास भवन सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर बैठक की। बैंक अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष सात दिन में ऋण देने के निर्देश दिए। तीन किलोवाट क्षमता तक के सोलर पावर प्लांट के लिए ऋण लेने के लिए अनावश्यक रूप से कागज के लिए लाभार्थियों को परेशान न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बैंक अधिकारियों को लाभार्थियों, वेंडर्स से अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिये। सामने आया कि एसबीआई, केनरा, ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि लाभार्थियों से तीन कि. वाट संयंत्र की स्थापना को लोन लेने पर छत का मालिकाना हक का प्रमाण-पत्र मांगते हैं।
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि बैंक के अधिकारियों से समन्वय करते हुए आदेश निर्गत करें। परियोजना प्रभारी नेडा भजन सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें