फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दो कारों की भिड़ंत में महिला समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। नेशनल हाईवे पर बुढ़ाना रोड अंडरपास के निकट दो कारों की भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में उपचार दिलाया गया।
सोमवार देर रात हरदोई निवासी धीरेश, मुकेश कार से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। वह जब नेशनल हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास के निकट पहुंचे तो बुढ़ाना रोड पर बने रेंप से होकर एक अन्य कार हाईवे पर जा रही थी। कार जब हाईवे पर पहुंची तो हरिद्वार की ओर जा रही धीरेश की कार से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में धीरेश, मुकेश व दूसरी कार में सवार मेरठ के गांव पूठ खास निवासी रुखसाना, अकरम, शाहिद घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद धीरेश, रुखसाना, अकरम, शाहिद को रेफर किया गया। थाना पुलिस ने बताया कि हादसे की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें