फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर हो रहा था घरेलू गैस का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों पर हो रहा था घरेलू गैस का इस्तेमाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पूर्ति विभाग की टीम ने सोमवार शाम शहर के मीनाक्षी चौक स्थित अल जायका चिकन प्वाइंट और मेरठ शीरमाल शॉप पर आकस्मिक चेकिंग की। दोनों दुकानों पर घरेलू गैस का प्रयोग होता मिला। विभाग ने छह सिलिंडर जब्त कर लिए। दोनों दुकान संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस के इस्तेमाल को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला ने सोमवार शाम टीम के साथ शहर के मीनाक्षी चौक स्थित दुकानों पर आकस्मिक चेकिंग की। डीएसओ ने बताया कि अल जायका चिकन प्वाइंट और मेरठ शीरमाल की दुकानों पर घरेलू गैस का इस्तेमाल होना पाया गया। इन दोनों दुकानों से घरेलू गैस के छह सिलिंडर भी जब्त किए गए। डीएसओ बीके शुक्ला ने बताया कि दोनों दुकानों के संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। टीम में डीएसओ के साथ क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्यामसुंदर, पूर्ति निरीक्षक अनुज कुमार के साथ ही इंस्पेक्टर सिविल लाइंस डीके त्यागी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें