फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 लाख 84 हजार रुपये का आया बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। विद्युत निगम की लापरवाही के चलते कैलाशपुरम कॉलोनी में एक उपभोक्ता को जोर का झटका जोर से ही लगा है। निगम ने उसके घरेलू कनेक्शन का बिल 60 लाख 84 हजार रुपये भेजा है। जिसके बाद से वह अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन

कैलाशपुरम कॉलोनी निवासी अक्षय कुमार यादव ने बताया कि विद्युत निगम की ओर से उसे 60 लाख 84 हजार रुपये का बिल भेजा गया है, जबकि उसका घरेलू कनेक्शन है और उस पर निगम का कुछ बकाया भी नहीं है। जबकि पिछले दिनों उसे जो बिल दिया गया था। वह केवल 145 रुपये का ही था। कर्मचारी से पूछने पर उसने भी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। जिसके बाद उसने ऊर्जा निगम को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। अक्षय ने बताया कि बिल जमा करने की तिथि भी 16 सितंबर दी गई है।
रस्म पगड़ी में पहुंचने का आह्वान
देवबंद। रालोद के पूर्व नगराध्यक्ष जाहिद हसन के भायला रोड स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में आगामी 19 तारीख को स्वर्गीय अजीत सिंह की गांव छपरौली जनपद बागपत में होने वाली रस्म पगड़ी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव चौ. अर्जुन सिंह ने कहा कि देवबंद से बड़ी संख्या में लोग रस्म पगड़ी में पहुंचेंगे। रमेश चौहान, भूरा मलिक, रजनीश चौहान, धनवीर सिंह, वसीम गोड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें