फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुख्यालय से ही ऑनलाइन गवाही देंगे चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मेडिको लीगल के मामले में गवाही के लिए अब चिकित्सकों को कोर्ट नहीं जाना पड़ेगा। सीएमओ कार्यालय में ही वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम स्थापित किया गया है। गवाही से एक दिन पहले संबंधित चिकित्सक पर वीडियो कांफ्रेंस का लिंक पहुंच जाएगा। ऑनलाइन गवाही देने से चिकित्सक का समय बर्बाद नहीं होगा। चिकित्सक की अनुपस्थिति में मरीज को उपचार के लिए कई दिन तक इधर-उधर भटकने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता था।
विज्ञापन


तैनाती के दौरान किये गए मेडिको लीगल की गवाही के लिए सरकारी चिकित्सकों को दूसरे जनपदों की कोर्ट में जाना पड़ता था। जिसमें दो से तीन दिन का समय लगता था। अब ऐसे चिकित्सकों की गवाही के लिए मुख्यालय पर ही व्यवस्था की गई है। उप्र. राज्य वीडियो कांफ्रेंसिंग नियमावली के तहत वीसी के माध्यम से चिकित्सक कोर्ट में गवाही दर्ज करा सकेंगे। सीएमओ कार्यालय के बगल में एक वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम स्थापित किया गया है।

संभल में मारपीट के मामले में हुई गवाही

संभल के थाना रजपुरा के चंदौसी में 24 अप्रैल 2018 के दौरान मारपीट में घायल व्यक्ति का मेडिको लीगल वहां सीएचसी प्रभारी के रूप में तैनात स्थानीय एसीएमओ डॉ.अशोक ने किया था। उन्होंने जिला मुख्यालय से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में अपनी गवाही दी। उन्हें ही वीसी से गवाही का नोडल अधिकारी बनाया गया है। बताया कि नई व्यवस्था से चिकित्साधिकारियों और उपचार कराने वाले मरीजों को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें