फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चरथावल में बैठे है हवाला कारोबारी, खुफिया विभाग जांच में जुटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार दोपहर में बरामद साढ़े 24 लाख रुपये चरथावल में बैठे हवाला कारोबारी के पास पहुंचाए जाने थे। रुपये के साथ पकड़े गए युवकों ने यह जानकारी पुलिस को दी थी। खुफिया विभाग ने हवाला कारोबारियों के बारे में जानकारी करने के लिए गोपनीय रूप से जांच शुरू की है।
विज्ञापन

नगर में साढ़े 24 लाख रुपये बरामद होने के बाद जिले में हवाला के तहत मोटी रकम इधर से उधर करने का कारोबार बड़े स्तर पर होने की चर्चा बनी है। यह लोग रुपये को लाने व ले जाने के लिए मजदूर तबके के लोगों को भेजते है ताकि कोई उन पर शक न करे। पुलिस की जांच पड़ताल में आया था कि तीनों युवकों को वसीम नाम के युवक ने यह रकम दी थी। यह रकम लेकर तीनों युवकों को चरथावल पहुंचना था। वहां मिलने वाले व्यक्ति को रुपये सौंपने थे। पुलिस को यह भी बताया गया था कि बरामद रकम एटीएम के माध्यम से अलग-अलग लोगों के खातों में जमा कराई जानी थी। युवकों को रुपये देने वाला वसीम व चरथावल में किस व्यक्ति को रुपये दिए जाने थे, यह पुलिस के लिए बड़ा सवाल बना है। आयकर विभाग के निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि जिन युवकों को रुपयों के साथ पकड़ा गया था, उन्हें रुपये के हिसाब-किताब के दस्तावेज लाने के लिए समय देकर भेज दिया गया है।
यह था मामला

शहर कोतवाली पुलिस को 7 अगस्त की सुबह सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग हवाला का पैसा इधर से उधर करने के लिए निकले है। पुलिस ने दोपहर के समय मोहल्ला खालापार से एक बाइक पर सवार होकर जा रहे संदिग्ध तीन लोगों का पीछा कर नावल्टी चौराहा के पास उन्हें रोककर उनके काले बैग की तलाशी ली। तो उसमें से पांच सौ और दो सौ के नोटों की गड्डियां मिली थी। कुल साढ़े 24 लाख रुपये बरामद हुए। तीनों युवकों को आयकर विभाग मेरठ की टीम के हवाले कर दिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस हवाला कारोबारी की कर रही जानकारी
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पकड़े गए तीनों लोगों की पहचान साहिल एवं तालिब निवासीगण निकट चांदनी वाला मंदिर भटवाड़ा बुढाना और आजम निवासी मिमलाना रोड के रूप में हुई थी। इस मामले में सऊदी कनेक्शन सामने आया। आयकर विभाग मेरठ की टीम ने मामले में पूछताछ की है। बुढ़ाना निवासी दोनों युवक ऑटो मैकेनिक है। तीसरा आरोपी भी मजदूर बताया गया। एसएसपी ने कहा कि तीनों आरोपी पैसा लेकर चरथावल जा रहे थे। वहां पैसा सौंपा जाना था। तीनों आरोपी चरथावल में रहने वाले व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नही दे सके थे। आयकर विभाग टीम पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी है। यदि मामला अपराध से जुड़ा हुआ होना सामने आता है तो कार्रवाई की जा जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें