फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया की खबरों पर न करें यकीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चयन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय वेबीनार में कोरोना काल में अवसाद और चिंता से निपटने के प्रबंध पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अमेरिका से निष्ठा अग्रवाल ने बताया कि ये बीमारी जानलेवा होने के साथ की कुछ लोगों के लिये स्ट्रेस और डरावनी भी हो सकती है। मेरठ से डा. अमन गुप्ता ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप के दौरान अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। ऐसी स्थिति में वेबीनार के माध्यम से सामाजिक एवं रूचिपूर्ण एक्टिविटीज में हिस्सा लें, जो तनाव कम करे और भ्रांतियों को कम करने में मदद कर सके। इसके अलावा व्हाट्सएप, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचारित खबरों पर भरोसा न करें। इससे बचने के लिए मेडिटेशन करें। पोषक खाना खाएं, नियमित व्यायाम करें। कार्यक्रम आयोजक डा. संदीप मित्तल ने बताया कि हम सभी पठिन समय से गुजर रहें हैं। इसलिए मजबूती के साथ इसका मुकाबला करना है। डा. आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि मुश्किल परिस्थिति में धैर्य को बनाए रखना ही समझदारी है। दोस्तों और अपने परिवार में मेलजोल और संपर्क बढ़ाएं। घर से बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग करें। वेबीनार में सचिव नीरज कुमार, ध्रुव कुमार, संयोजक ऋतु मित्तल, डॉ. विभूति शर्मा, प्रीति कुमार, सपना कुमार, डॉ. संदीप मित्तल, डा. संगीता गुप्ता, पारूल कुमार आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें