फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले डीएम, रोगों से निपटने को सजग रहे स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद में संचारी रोग अभियान और अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों के साथ ही कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान को लेकर डीएम ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के बीच दूसरे कार्य प्रभावित न हों। संचारी रोग नियंत्रण और दूसरे अभियानों, कार्यक्रमों पर भी पूरा ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम ने जनपद में स्वास्थ्य कार्यक्रमों के साथ ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सफलता को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। सीएमओ डा एमएस फौजदार ने सभी एमओआईसी को निर्देशित किया कि शासन द्वारा कोविड वैक्सीनेशन के लक्ष्य बढ़ते हुए मिल रहे हैं, कोविड के कारण अन्य कार्य कदापि बाधित नहीं होने चाहिए, कोविड वैक्सीनेशन के पुराने लक्ष्यों को पूर्ण करते हुए नए लक्ष्यों का शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए। यदि किसी एमओआईसी द्वारा लक्ष्यों को पूर्ण करने में लापरवाही बरती गई तो संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित करते उसके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें