फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लखनऊ में जिला सहकारी बैंक सम्मानित, सभापति को मिला पुरस्कार

Sat, 15 Nov 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
लखनऊ में सहकारी बैंक के चेयरमैन  ठाकुर रामनाथ सिंह को सम्मानित करते केंद्रीय मंत्री सूर्य प्रता
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लखनऊ में आयोजित 72वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह में यूपीआई के माध्यम से सर्वाधिक 930 करोड़ रुपये के ट्रांजक्शन के साथ प्रथम स्थान पर रहने पर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड को पुरस्कार दिया गया। केंद्रीय मंत्री सूर्य प्रताप शाही और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सहकारिता भवन लखनऊ के चौधरी चरण सिंह ऑडिटोरियम में कार्यक्रम हुआ। अतिथियों ने सहकारी बैंक के कार्याें की सराहना की। सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह एवं बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार ने पुरस्कार प्राप्त किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव सहकारिता सौरभ बाबू, आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता अनिल कुमार सिंह उपस्थित रहे। सभापति ने कहा कि यह उपलब्धि प्रबंध समिति के कुशल नेतृत्व एवं उन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की है। कर्मचारियों की वजह से ही बैंक हर क्षेत्र में मजबूत स्थिति बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें