फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब व असहाय लोगों को बांटे लिहाफ व कंबल

विज्ञापन
मदरसा दारुल मुसाफिरीन में गर्म कंबल बांटते संस्था के जिम्मेदार - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सर्दी से बचाव को मदरसा दारुल मुसाफिरीन की ओर से गरीब व असहाय लोगों तथा संस्था के छात्रों को लिहाफ व गर्म कपड़ों का वितरण किया गया, साथ ही प्रबंधतंत्र की ओर से कोरोना वैक्सीनेशन में लगी स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी शॉल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को मोहल्ला किला स्थित पुराना असगरिया मदरसा दारुल मुसा फिरीन के मोहतमिम सैय्यद अकील हुसैन के नेतृत्व में लिहाफ, कंबल आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर सैय्यद अकील हुसैन ने कहा कि गरीबों व असहाय लोगों की मदद करना हर इंसान का फर्ज है। इसमें सैय्यद शकील हुसैन, नवाब अख्तर सैय्यद शारिक हुसैन, रिजवान सलमानी, सैय्यद मोहम्मद मियां, नबील हुसैन, आरिफ मियां हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें