भोपा में फ्लैग मार्च करते बीएसएफ के जवान व स्थानीय पुलिस।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुलिस व बीएसएफ का गांवों मेें निकाला फ्लैग मार्च
भोपा। क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर मतदाताओं को भयमुक्त मतदान का संदेश दिया। रविवार को सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी व थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज राय के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने कस्बे के मुख्य मार्ग व बाजार में फ्लैग मार्च निकाला। गांव कासमपुरा, नंगला बुजुर्ग, जौली, रूड़कली, तिस्सा, बेलड़ा, सीकरी, सिकंदरपुर, गड़वाड़ा, रहमतपुर आदि गांवों में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। असामाजिक तत्वों के बारे में पुलिस को सूचना देने को कहा।