खतौली। गांव दूधली में कुत्ते के काटने के बाद दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
गांव दूधली निवासी सोनू के मामा की बहन पर पड़ोसी स्वराज के कुत्ते ने हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गई थी। इस बात को लेकर सोनू ने स्वराज से अपने कुत्ते को संभाल कर रखने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि स्वराज ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। मारपीट में सोनू उसकी मां माया, बहन शिवानी और पिता घायल हो गए। घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।