फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर पर कूड़ा डालने से नाराज दिखे स्थानीय निकाय प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। स्थानीय निकाय प्रभारी ने जीटी रोड पर निर्माणाधीन नाले की पुलिया में गुणवत्ता पूर्ण सामग्री लगाने के निर्देश दिए। वहीं, गंगनहर पटरी के निकट डाले जा रहे कूडे़ पर नाराजगी जताते हुए उसे हटाने के निर्देश पालिका को दिए।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय प्रभारी अधिकारी अजय अम्बष्ट शुक्रवार को निरीक्षण करने खतौली पहुंचे। उन्होंने पालिका ईओ जेपी यादव के साथ नगर का भ्रमण किया। उन्होंने पालिका, रोडवेज बस स्टैंड, जानसठ फ्लाईओवर के नीचे बने शौचालय के पास फैली गंदी साफ कराने के निर्देश दिए। वहीं, जीटी रोड पर नाले की निमार्णाधीन पुलिया निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री देखी। उन्होंने मानक अनुसार निर्माण सामग्री लगाने की हिदायत दी। इसके बाद गंगनहर किनारे डाले जा रहे नगर के कूडे़ पर कड़ी नाराजगी जताई। उसे साफ करने के निर्देश भी पालिका प्रशासन को दिए। गंगनहर किनारे कूड़ा डालने को लेकर पर्यावरण संस्थाओं के पदाधिकारी पहले ही नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उधर, प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्राधिकारी ने भी कूड़ा हटाने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें