श्री कुंद कुंद जैन डिग्री कालेज में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। श्री कुंद कुंद डिग्री कालेज में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज में यातायात तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सदफनाज तथा मंतशा ने प्राप्त किया।
प्राचार्या डॉ नीतू वशिष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सपना जैन के निर्देशन में डिग्री कालेज में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संचालन डॉ. अल्पना गर्ग तथा मुकुल कुमार ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सदफनाज तथा मंतशा ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। द्वितीय स्थान वंदना, सलोनी, उर्फा, आयशा तथा अर्पण देव को प्राप्त हुआ। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सपना जैन, डॉ. अर्चना, डॉ. अल्पना गर्ग, डॉ. रीचा जैन, मुकुल कुमार आदि का सहयोग रहा।