समिति सजग और लापरवाह प्रशासन
काली नदी स्थित शहर श्मशान घाट की परोपकारी सेवा समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल का कहना है कि चार-पांच दिन से शवों की संख्या में वृद्धि के चलते शहर कोतवाल को एक प्रार्थना पत्र दिया गया था, श्मशान घाट में दो होमगार्ड की व्यवस्था करें, जिससे घाट के अंदर लोगों की संख्या को सीमित किया जा सके। कोरोना संक्रमण से मृतक के साथ भी बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं, इससे खतरा बढ़ने की संभावना है। कुछ मृतक संक्रमितों के शव को एंबुलेंस से हमारे कर्मचारियों को उताराना पड़ता है, उनके लिए प्रशासन से पीपीई किट मांगी गई वह भी उपलब्ध नहीं कराई गई। सिटी मजिस्ट्रेट और शहर कोतवाल ने एप्लीकेशन ली ही नहीं है।
प्रदूषण मुक्त शवदाह गृह में हो अंतिम संस्कार
नदी घाट के श्मशान घाट में पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरूप के प्रयास से आधुनिक प्रदूषण मुक्त शवदाह गृह भी बना है। सामान्य रूप से जहां चार क्विंटल लकड़ी लगती है, आधुनिक शवदाह गृह में एक क्विंटल लकड़ी लगती है। कोरोना संक्रमितों का इसमें अंतिम संस्कार किया जाए तो हर तरह खतरा समाप्त हो सकता है। प्रशासन ने कोई गाइड लाइन नहीं बनाई है।
कब्रिस्तानों में भी बढ़ी शवों की संख्या
शहर में चार मुख्य कब्रिस्तान हैं। इनमें गोरे गरीबां खालापार, ईदगाह, सरवट और लद्दावाला का कब्रिस्तान शामिल है। लद्दावाला कब्रिस्तान की देखरेख करने वाले अखलाख ने बताया कि 16 अप्रैल को हमारे यहां दो, 17 को चार, 18 को दो, 19 को तीन शव आए। सामान्य रूप से एक या दो आते थे, किसी दिन नहीं भी आता था, अब प्रतिदिन आ रहे हैं और संख्या बढ़ी है। सरवट में कब्र की खोदाई करने वाले वकील ने बताया कि अब तो डेली शव आ रहे हैं। 16 में यहां दो, 17 में दो, 18 में तीन, 19 में तीन, बीस में दो शव आए। ईदगाह के कब्रिस्तान में 16 में दो, 17 में दो, 18 में एक, 19 में दो शव सुपुर्द खाक हुए। खालापार में अप्रैल माह में अब तक 28 शव सुपुर्द ए खाक हुए। इनमें 19 को तीन शव यहां पहुंचे, जिनमें एक कोरोना संक्रमित का था।
बढ़ती मौत चिंता का विषय
डीएम सेल्वा कुमारी जे का कहना है कि बढ़ती मौत चिंता का विषय है। श्मशान घाट और कब्रिस्तानों में कोरोना संक्रमितों की अंतिम क्रिया को लेकर पीपीई किट उपलब्ध कराई जाएगी। अंतिम संस्कार में अधिक लोग शामिल न हो इसके लिए पुलिस की व्यवस्था भी कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: वोट न देने पर बुजुर्ग की हत्या, फिर बेटे को बुरी तरह पीटा, इलाके में फैली सनसनी