फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोकरहेड़ी में चल रहा था अवैध मोबाइल पेट्रोल पंप

विज्ञापन
कस्बा भोकरहेड़ी में तेल बेचते पकड़ा गया डीजल टेंकर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
टैंकर से सीधे ग्राहकों को बेच रहे थे डीजल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी में पेट्रोल पंप से कुछ ही कदम की दूरी पर तेल का टैंकर खड़ा कर उससे ट्रैक्टर चालकों को तेल बेचा गया। पेट्रोल पंप संचालक ने हंगामा करते हुए अवैध तेल बिक्री की पुलिस से शिकायत की। इससे पहले भी क्षेत्र में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

पेट्रोल डीजल की कालाबाजारी का अब नया खेल सामने आया है। तेल माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं, कि उन्होंने सीधे टैंकर से ही सड़क पर तेल की बिक्री शुरू कर दी है। ऐसा ही मामला शनिवार को भोकरहेड़ी सीकरी मार्ग पर देखने को मिला। दो लोग यहां तेल का टैंकर खड़ा कर उससे अवैध रूप से ट्रैक्टर चालक को तेल बेच रहे थे। लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप स्वामी ओमपाल सिंह को इसकी सूचना मिली, तो वह मौके पर पहुंच गए। ओमपाल सिंह ने इसका विरोध किया। हंगामे के बाद ओमपाल सिंह ने इसकी सूचना भोपा पुलिस को देते हुए बताया कि इससे अलग भी क्षेत्र में कई प्रकार से डीजल व पेट्रोल की अवैध बिक्री की जा रही है। इस दौरान पेट्रोल बेच रहे लोग माफी मांगकर और भविष्य में इस प्रकार तेल की बिक्री न करने का आश्वासन देकर चले गए। जब पुलिस मौके पर
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक टैंकर मौके से जा चुका था। पुलिस जानकारी लेकर वापस लौट आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें