फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ में जलभराव से श्रद्धालु परेशान

विज्ञापन
शुक तीर्थ गंगा घाट मार्ग पर जल भराव। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। मुख्य मार्ग जलमग्न हो गए।श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ी। संतों को भी परेशानी हुई। शुकतीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया है, लेकिन अभी तक जलभराव की समस्या बनी है। शुक्रवार सुबह हुई बारिश ने सफाई व्यवस्था और जलनिकासी की पोल खोल दी। साधु संतों के अनुसार तीर्थनगरी में जलभराव की समस्या के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

मुख्य मार्गों के केवल एक ओर नाला बनाया गया है , जो सिर्फ दिखावे के लिए ही है। दूषित पानी सड़कों पर फैल रहा है। गंगा घाट तक जाने वाला मुख्य मार्ग बारिश के बाद जलमग्न हो गया और वहां से आने जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों से जूझना पड़ा। तिलकधारी आश्रम के सामने, गायत्री धाम, शिव धाम कॉलोनी, दुर्गा धाम कॉलोनी, समनदास आश्रम की ओर जाने वाले मार्गों पर दूषित पानी बह रहा है। संत समाज ने प्रशासन से धार्मिक स्थल पर ध्यान देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें