फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: टायर फटने से मौत बनकर दौड़ा ट्रक, दुकानें क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
1. बड़सू में पेड़ से टकराया ट्रक।2. ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त टीन शेड व विद्युत पोल।3.टक्कर - फोटो : mathura
विज्ञापन
रतनपुरी। क्षेत्र के गांव बड़सू में बस स्टैंड पर तेज रफ्तार ट्रक टायर फटने से अनियंत्रित हो गया। वह दो दुकानों के टीन शेड और विद्युत खंभे को तोड़ता हुआ सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक शमशाद और क्लीनर शावेज को चोटें आई।
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बड़सू निवासी सुरेश हलवाई और प्रमोद पेंटर की दुकान का टीन शेड व दुकान के बाहर रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। एक विद्युत पोल और वहां खड़ा वली मोहम्मद का थ्री व्हीलर भी क्षतिग्रस्त हो गया। सुबह के समय बारिश होने के कारण दुर्घटना के समय दुकानें नही खुलीं थी, जिस कारण आवाजाही कम थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
ट्रक चालक शमशाद मौके से फरार हो गया, जबकि क्लीनर को ग्रामीणों ने मौके से पकड़ लिया। पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक मालिक भी मौके पर पहुंचा, पुलिस की मौजूदगी में दुकानदारों और ट्रक मालिक के बीच वार्ता के बाद समझौता हो गया। क्रेन की सहायता से ट्रक को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें