टेंट पिचिंग में देवी मंदिर कन्या इंटर कॉलेज प्रथम
मुजफ्फरनगर, खतौली। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड लखनऊ की ओर से सीता शरण इंटर कालेज में चल रहे तृतीय सोपान शिविर का समापन हो गया। टेंट पिचिंग में देवी मंदिर कन्या इंटर कॉलेज ने प्रथम, जनता इंटर कॉलेज शिवपुरी, जेएलएनस रवापुरी ने द्वितीय तथा कबूल कन्या इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्काउट्स में जनता इंटर कॉलेज गंगधाड़ी ने प्रथम, जैन इंटर कॉलेज खतौली ने द्वितीय तथा रवापुरी सठेड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
तृतीय सोपान शिविर में जनता इंटर कॉलेज गंगधाडी, पिकेट इंटर कॉलेज, केके जैन इंटर कॉलेज, जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी सठेड़ी, सीता शरण इंटर कॉलेज, कबूल कन्या इंटर कॉलेज, देवी मंदिर कन्या इंटर कॉलेज, जनता शिवपुरी इंटर कॉलेज से 170 स्काउट्स व गाइड्स ने प्रतिभाग किया। अध्यक्षता डॉ संतकुमार प्रधानाचार्य ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विक्रम सैनी ने स्काउट्स गाइड्स को देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि पवन कुमार समाजसेवी, देवी मंदिर की प्रधानाचार्या डॉ कविता गुप्ता, रवापुरी सठेड़ी के प्रधानाचार्य त्रिवेंद्र कुमार, कबूल कन्या इंटर कॉलेज की विधू चैधरी, प्रह्लाद सिंह जानसठ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अंजलि चैहान सोनिया, सुनैना, मधु, अनुष्का, शिवानी, रोहित कुमार, निशांत, प्रवेश, हिमांशु, निहाल आदि स्काउट्स गाइड्स का सराहनीय कार्य रहा। संतोष कुमार वर्मा शिविर प्रभारी तथा प्रभा दहिया जिला संगठन कमिश्नर के नेतृत्व में शिविर का संपन्न हुआ। शिविर में जिला हेडक्वार्टर कमिश्नर डॉ चन्द्रमोहन शर्मा, ऋषि पाल, नवीन कुमार जैन, अशोक कुमार, राजेश, सुनीता, कविता गर्ग आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार ने किया।