फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 को शुकतीर्थ आएंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
14 को शुकतीर्थ आएंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
विज्ञापन

मुजफ्फ़रनगर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 14 जुलाई को स्वामी कल्याणदेव की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह शुकतीर्थ पहुंचे और कार्यक्रम को लेकर स्वामी ओमानंद महाराज से चर्चा की।
शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव की पुण्यतिथि पर इस बार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे। जिला प्रशासन को उनका कार्यक्रम जारी हो गया। वह सुबह साढ़े दस बजे राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर से शुकतीर्थ पहुंच जाएंगे। ढाई बजे तक मौर्य यहीं पर रहेंगे। यहां वह स्वामी कल्याणदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सरकारी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन ने उन सभी स्थानों का निरीक्षण किया जहां मौर्य को जाना है। हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर उपजिलाधिकारी, जानसठ एवं सीओ को भ्रमण के रूट मैप, क्षेत्र की साफ-सफाई इत्यादि कार्य पूर्ण किये जाने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार, सीओ जानसठ गिरिजा शंकर त्रिपाठी, राजस्व कर्मचारी एवं शुकदेव आश्रम के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें