फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बुखार पीड़ित दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि, 53 हुई संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। तापमान धीरे-धीरे नीचे जा रहा है। ठंड में भी मच्छर डंक मार रहे हैं। इसके चलते डेंगू पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को बुखार पीड़ित दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इन मरीजों के साथ डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 53 पर पहुंच गई।
विज्ञापन

लोगों को घर और आसपास जलभराव के प्रति आगाह किया जा रहा है। बावजूद डेंगू सहित अन्य मच्छर जनित रोगों के फैलने की आशंका पैदा हो रही है।
जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि जनपद में एक युवती सहित दो बुखार पीड़ितों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बताया कि नई मंडी क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती डेंगू पॉजिटिव पाई गई है। जबकि बुढ़ाना क्षेत्र के गांव शाहडब्बर निवासी एक युवक में डेंगू की पुष्टि हुई।
बताया कि उक्त युवक एक किसान के यहां कार्य करता है, जबकि मूल रूप से वह झारखंड के किसी गांव का रहने वाला है। बताया कि दोनों मरीजों का उपचार शुरू कराया गया है। जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों लोगों के आवास एवं आसपास के क्षेत्र में सोर्स रिडक्शन की कार्रवाई की। लोगों को डेंगू और मलेरिया आदि से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें