शुकदेव आश्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आगमन को लैटर दिल्ली से आई टीम ये पीठाधीश्वर स्वामी ओम
मोरना(मुजफ्फरनगर)। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। सुरक्षाकर्मियों ने आश्रम में डेरा डाल लिया है। 22 नवंबर को आरएसएस प्रमुख के प्रवेश होते ही शुकेदव आश्रम का मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद 23 नवंबर को उनके जाने के बाद ही इस गेट से अन्य लोगों को आवागमन की अनुमति मिलेगी। अक्षय वटवृक्ष तक आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जाट धर्मशाला के सामने बाजार वाला रास्ता खुला रहेगा।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा अधिकारियों ने शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज और ट्रस्टी ओमदत्त देव के साथ मंत्रणा की। आईबी के डीके सिंह, सीओ भोपा राधा रमन, जानसठ तहसीलदार मोनिका चौहान, पीएचसी मोरना प्रभारी डॉ. अजय कुमार, डॉ. प्रशांत राठी, जेई मंगतराम ने सुरक्षा और आवासीय व्यवस्था पर चर्चा की। अधिकारियों ने आवासीय देवीलाल भवन का भी निरीक्षण किया। मल्टी-लेयर सुरक्षा घेरा तैयार किया है।
-
समाधि स्थल पर पुष्पांजलि और विशेष पूजन
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मोहन भागवत ब्रह्मलीन स्वामी कल्याणदेव महाराज की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके अलावा महाभारत कालीन प्राचीन वटवृक्ष, सप्त ऋषि और भगवान श्रीकृष्ण मंदिर में विशेष पूजन-अर्चना करेंगे।
-
संघ के पदाधिकारियों के साथ होगी खास बैठक
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का दौरा महत्वपूर्ण है। शुकदेव आश्रम में संघ के 10 पदाधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। मेरठ संभाल के सहारनपुर और मेरठ मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इनके साथ विभिन्न मुद्दों पर चिंतन किया जाएगा। इसके अलावा संघ प्रमुख यहां पीठाधीश्वर ओमानंद ब्रह्मचारी से भी मुलाकात करेंगे।