फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - अपह्त छात्रा की बरामदगी के लिए एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

Tue, 19 Sep 2023 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई, एसएसपी ने दिया परिजनों को दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपह्त छात्रा की बरामदगी के लिए एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। एसएसपी ने अलग पुलिस टीम बनाकर छात्रा की बरामदगी कराने का आश्वासन दिया है।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा के अनुसूचित जाति के दर्जनों महिला पुरुष सोमवार को नारेबाजी करते हुए एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे। वहां भी नारेबाजी की गई। सभी लोगों के साथ गांव निवासी गजेंद्र ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी बेटी कई दिन पहले काॅलेज में बीएससी की परीक्षा देने जाने के लिए घर से गई थी और इसके बाद वह घर नहीं लौटी। उसकी तलाश की गई, लेकिन बेटी का कोई पता नहीं चला तो 11 सितंबर को भोपा थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो 13 सितंबर को काफी लोगों ने थाने पहुंच कर थाना प्रभारी से मुलाकात कर बेटी को बरामद कराने की मांग की। थाना प्रभारी ने पांच दिन का समय मांगते हुए बेटी की बरामदगी कराने का आश्वासन दिया। अब थाना प्रभारी कोई संतोष जनक उत्तर नहीं देते। बेटी के साथ उन्हें अनहोनी होने की आशंका है। जिन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, उनकी तरफ से मुकदमा वापस लेने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें