सावटू में आंदोलन जनकल्याण की पंचायत को संबोधित करते संयोजक प्रमोद कुमार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिले को एनसीआर से बाहर कराने की मांग
मुजफ्फरनगर। आंदोलन जनकल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार ने ग्राम सावटू में एनसीआर परिसीमन पर चर्चा के लिए पंचायत का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि जब से जनपद एनसीआर में शामिल हुआ है तभी से जनपद का हर वर्ग का आदमी प्रदूषण के नाम पर एनसीआर के प्रावधानों से पीड़ित है। पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है, लेकिन रोटी रोजी पर ताला लगाकर विकास की परिकल्पना करना बेमानी है।
प्रमोद कुमार ने कहा कि एनसीआर के नाम पर विकास का सपना दिखाकर हम सब को फंसा दिया गया। आज हालात यह है कि किसान का ट्रैक्टर हो या उद्योग धंधों के मालिक और उनसे जुड़े मजदूर सभी प्रदूषण के नाम पर कानूनों से परेशान हैं। पंचायत में तय हुआ कि 30 अक्तूबर को केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के आवास पर जनपद को एनसीआर से बाहर करवाने के लिए उनके आवास पर धरना दिया जाएगा। पंचायत में ओम सिंह प्रधान खेड़ी, मनोज खेड़ी, रोबिन मोहम्मदपुर मॉडन, पुरुषोत्तम, पूर्व प्रधान कृष्णपाल अटाली, सुभाष, पूर्व प्रधान सचिन बुड़ीना, सोम सिंह चरौली, पूर्व प्रधान आसींदर, बिट्टू सिसौली, मोकम सिंह, न्याजू, सतवीर, जयपाल, इंद्रपाल मौजूद रहे।