फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड ट्रेन को मुजफ्फरनगर तक लाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनआईसी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडलीय समीक्षा बैठक में सांसद, मंत्री और विधायकों से सीधे बात कर समस्याएं जानी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के एनआईसी में बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, खतौली विधायक विक्रम सैनी, पुरकाजी विधायक प्रमोद उठवाल मौजूद रहे। जूम एक के माध्यम से केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री विजय कश्यप मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने रैपिड ट्रेन दिल्ली से मुजफ्फरनगर तक चलाने का प्रस्ताव रखा। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव ने मुजफ्फरनगर नगर पालिका को निगम बनाने का आग्रह किया, जिसकी जिला स्तर से सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने अपनी विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं उठाई। प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए राजकीय डिग्री कॉलेज का पैसा अवमुक्त कराने का आग्रह किया। ग्राम खरड़ में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य जल्द कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें