फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांकियां सजाईं, नंद लाल को पालने में झुलाया

विज्ञापन
शाहपुर के गांव पलड़ी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शोभायात्रा का शुभारंभ करते जिला पंचायत सद - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद के देेहात क्षेत्र में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों को भव्य तरीके से सजाते हुए पूजा-पाठ कर मध्यरात्रि में व्रत का परायण किया गया।
विज्ञापन

भोपा कस्बे के भूमिया मंदिर, शीतला माता मंदिर, रविदास मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया। मंदिरों में पूजा-पाठ किया गया और देर रात प्रसाद ग्रहण कर व्रत का परायण किया गया। वहीं, घमंडी लाल पिंडी शिवमंदिर पर मटकी फोड़ने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि तरुण कुमार ने किया।
उधर, शाहपुर कस्बे में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भव्य शोभयात्रा निकाली गई। शुभारंभ व पालकी पूजन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, समाजसेवी उमेश मित्तल व पवन गोयल ने किया। श्री आदर्श रामलीला समिति द्वारा श्रीरामलीला का ध्वजारोहण किया गया। ध्वज पूजन भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल व अरुण मित्तल ने किया। प्रबंधक बालेश सिंघल, अध्यक्ष सुनील मित्तल, मणिकांत मित्तल, अनिल बंसल मौजूद रहे। वहीं, गांव पलड़ी में जन्माष्टमी पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी ने किया। दीप प्रज्ज्वलन ब्रजपाल सैनी ने किया।
विज्ञापन

उधर, पुरकाजी में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर श्रीबालाजी धाम मंदिर पर गुरु जी पंडित घनश्याम दास शर्मा के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया और नंद लाल को झूला झुलाया। मोहल्ला कानूगोयान में शिव मंदिर में मंदिर सेवादार ब्रज किशोर गुप्ता के नेतृत्व में अमरनाथ की गुफा की सुंदर झांकी बनाई गई। जिसका व्यापारी नेता अर्जुन गुप्ता ने उद्घाटन किया। इसके अलावा कस्बे के ठाकुरद्वारा, सनातन धर्म शिव मंदिर, कीर्तन भवन, सैनी शिव मंदिर आदि मंदिरों सहित ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों को भी सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें