फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुकतीर्थ में कुरुक्षेत्र से आए साधु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शुकतीर्थ में कुरुक्षेत्र से आए साधु की मौत
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जनपद से शनिवार सुबह ही शुकतीर्थ आए साधु रामास्वामी की दोपहर के समय संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम शव देख बिना रेस्क्यू के लौट गई, जिसके बाद पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

हरियाणा प्रांत के जनपद कुरुक्षेत्र के थानेसर से वयोवृद्ध साधु रामास्वामी (71) शनिवार सुबह धर्मनगरी शुकतीर्थ आए थे। यहां दोपहर बाद वृद्ध साधु का शव शुकदेव आश्रम मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा मिला। साधु का शव देख आसपास के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी, जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। आरोप है कि साधु का शव देख टीम एंबुलेंस समेेत बिना शव को रेस्क्यू किए बैरंग लौट गई। इस पर ग्रामीणों ने थाना पुलिस को शव की जानकारी दी। सूचना पर मोरना चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साधु के शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर शुकतीर्थ गंगा किनारे स्थित श्मशान घाट ले गए, जहां विधि-विधान से शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें