फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी की महिला कर्मी से लूट की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी की महिला कर्मी से लूट की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

पुरकाजी। कस्बे में हाईवे स्थित सोनाटा फाइनेंस कंपनी की महिला कर्मचारी शिखा से शुक्रवार दोपहर गांव कम्हेड़ा से लौटते हुए गंगनहर पटरी मार्ग पर कम्हेड़ा चौकी के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने नगदी भरा बैग लूट लिया था। दोनों युवतियां गांव कम्हेड़ा से कंपनी द्वारा दिए गए लोन की किस्त की कलेक्शन लेकर लौट रहीं थीं। वारदात के समय दूसरी महिला कर्मचारी शिवानी ने अपना नगदी भरा बैग स्कूटी पर आगे रखा हुआ था, जिसे बदमाश नहीं लूट सके थे। घटना के बाद पीड़ित कर्मचारी शिखा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई थी। इंस्पेक्टर देशराज सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ नकदी लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लुटेरों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ग्रामीण ने लगाई रुपये दिलाने की गुहार
पुरकाजी। कस्बा निवासी चांदवीर ने तहरीर देकर बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व अपना बैल गांव शकरपुर निवासी ग्रामीण को 30 हजार रुपये में बेचा था। आदेश ने सात हजार रुपये तभी दे दिए थे, जबकि बाकी के 23 हजार रुपये उसने कुछ दिन बाद देने को कहा था। पीड़ित के अनुसार अब आरोपी द्वारा उसे बाकी के 23 हजार रुपये नहीं दिए जा रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी से अपने रुपये दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं व गन्ने की फसल जली
रामराज। मेरठ जनपद के बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव सैफपुर फिरोजपुर निवासी धनीचंद की कृषि भूमि रामराज थाना क्षेत्र के तारापुर मोड़ पर है, जिसमें उसने गेहूं व गन्ने की फसल बोई हुई है। शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से धनीचंद की गन्ने व गेहूं की फसल में आग लग गई। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब दो बीघा जमीन में खड़ी गन्ने व गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें