फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर क्षेत्र में परचम फहरा रहीं बेटियां

विज्ञापन
बुढ़ाना नगर पंचायत में मिशन शक्ति कार्यक्रम में सम्मानित हुईं चेयरपर्सन व बालिकाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
हर क्षेत्र में परचम फहरा रहीं बेटियां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत शुक्रवार को आयोजित संगोष्ठी में नगर पंचायत की चेयरपर्सन बाला त्यागी ने कहा कि छात्राओं व महिलाओं को सामाजिक कुरीतियां मिटाने तथा समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है।
मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत नगर पंचायत में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन को लेकर संगोष्ठी हुई। इसमें कस्बे की विभिन्न स्कूलों की छात्राओं व महिलाओं ने शिरकत की। चेयरपर्सन बाला त्यागी ने कहा कि बेटियां सभी क्षेत्र में शिक्षा व मेहनत के दम पर परचम फहरा रही हैं। इसलिए बेटियों को भी उच्च शिक्षा दिलानी चाहिए। अधिशासी अधिकारी ओमगिरि ने कहा कि बेटियों व महिलाओं को हिंसा के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। सरकार द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमें भी किशोर और किशोरियों को सही राह दिखाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पंचायत के सदस्यों ने महिला शक्ति के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष बाला त्यागी को पगड़ी पहनाकर व पेंटिंग भेंट करके सम्मानित किया। अपने वार्ड में विकास कार्य कराने वाली महिलाओं को चेयरपर्सन ने शॉल भेंट करके व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। समाज को जागरूक करने वाली छात्राओं ऋचा, मानवी, हिमानी, अंशुल, दीपांशी व पारुल को फूल माला पहनाकर व शॉल भेंट करके सम्मानित किया। यहां योगेंद्र त्यागी, प्रवेश, अजीत सिंह, दिनेश त्यागी, सतीश पंवार, सचिन गोयल व सचिन कोरी सहित नगर पंचायत कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें