फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाशिमपुर में युवक की गोली मार कर हत्या 

Mon, 25 Apr 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मृतक अंकुर का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रामराज थाना क्षेत्र के गांव हाशिमपुर में तीन सप्ताह बाद फिर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। शव प्रात: उसके परिजनों को मकान की छत पर चारपाई पर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


रामराज के गांव हाशिमपुर निवासी रमेश चंद का 30 वर्षीय अंकुर प्रतिदिन की भांति शनिवार रात भी अपने मकान की छत पर सोया था। रात्रि के किसी समय बदमाशों ने सोते हुए अंकुर की सीने तमंचा सटा कर गोली मार दी।

जिससे अंकुर की मौके पर ही मौत हो गयी। सुबह उसकी मां ने छत पर जाकर देखा तो अंकुर का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था। मां के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर आ गये और घटना की पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


हत्या की जानकारी मिलने पर सीओ जानसठ जगदीश सिंह, एसओ रामराज कमल सिंह, एसओ मीरापुर जयभगवान यादव पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के पिता रमेश चन्द ने अज्ञात बदमाशों द्वारा उसके पुत्रा की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज करायी है। हत्या का कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। उल्लेखनीय है कि इसी गांव में 6 अप्रैल को अजय उर्फ बोबी पुत्र रामेश्वर खजांची की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी थी।

इससे पूर्व 9 जनवरी को भेड़ बकरी चराने वाले व्यक्ति खेमचन्द पुत्र दयाचन्द की भी पीट पीट कर हत्या की गयी थी। इस गांव में लगातार हत्याओं जैसे जघन्य अपराध के कारण प्रशासन ने पीएसी भी तैनात कर रखी है, लेकिन पीएसी व पुलिस निगरानी के बाद भी हत्या हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें