फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने शराब पीने से रोका तो फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

Sun, 02 Jul 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
शराब पीने का विरोध करना पति को इतना नागवार लगा कि उसने पंखे में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।      
विज्ञापन


मंसूरपुर में जोहरा रोड स्थित मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी 25 वर्षीय सुधीर पुत्र सुरेश की शादी छह महीने पूर्व जिला बागपत के दोघट निवासी मनीषा के साथ हुई थी। शनिवार रात परिवार के कुनबे में माता का जागरण था। पुलिस के मुताबिक सुधीर ने रात में शराब पी ली थी, जिसका पत्नी ने विरोध किया। इसी बात को लेकर सुधीर का पत्नी मनीषा के साथ झगड़ा हो गया। उस वक्त परिवार के लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया।

देर रात सुधीर ने मकान में पंखे में चुनरी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार अलसुबह जब परिवार के लोगों को सुधीर जागरण में नहीं दिखाई दिया, तो उसको तलाश करना शुरू किया। परिजनों ने कमरे में देखा कि सुधीर मकान के छत के पंखे से लटका हुआ है। परिजनों ने उसको छत से नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


परिवार के लोग उसको लेकर चिकित्सक के यहां पर पहुंचे। चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर आत्महत्या का कारण पत्नी से झगड़ा होना बताया है। पुलिस जांच में जुटी है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें