कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राम लीला रोड पर पैदल जा रहे दो भाइयों पर बाइक सवार दो युवकों ने गोली चला दी। गोली एक भाई के पेट में लगी। जान बचाने को दूसरा भाई भागने लगा तो ईंटों से टकरा कर गिर पड़ा। उसके सिर में चोट लग गई। लोगों के पहुंचने से पहले बदमाश भाग नकिले। कोतवाली पुलिस घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। यहां से दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे लेन-देन का मामला बताया जा रहा है। घायल के बहनोई की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज क ी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती आजाद नगर निवासी मन्नू पुत्र शाहबुद्दीन शनिवार की रात करीब साढे़ नौ बजे बडे़ भाई रियाजुद्दीन के साथ किसी काम से राम लीला रोड जा रहा था। दोनों रायल आक्सफोर्ड स्कूल के पास पहुंचे तभी बाइक सवारों ने गोली मार दी। गोली मन्नू के पेट में जा लगी। भाई पर हमला होते देख रियाजुद्दीन भागने लगा। बाइक सवार हमलावर भाग निकले। आसपास के लोगों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल जीवाराम यादव ने घटना की जानकारी ली। जिला अस्पताल पहुंचे एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव ने घायलों से पूछताछ की। घायल मन्नू के बहनोई इमामुद्दीन निवासी कटरा सेवा कली ने अनुज कुमार निवासी राम लीला मैदान सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि रियाजुद्दीन ने अनुज को 10 हजार रुपये उधार दिए थे। रुपये मांगने पर उसने साथियों के साथ मिलकर गोली मार दी। कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के पीछे लेनदेन का मामला बताया जा रहा है।