फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेबाजार दुकानदार को गोलियों से भूना

Wed, 17 Feb 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। कस्बे में सुबह के समय सेंट्रल बैंक के सामने बदमाशों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बदमाश मौके से तमंचे लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


मृतक की बहन ने हत्या में दो महिलाओं सहित छह आरोपियों को नामजद कराया है। दो आरोपी अज्ञात बताए हैं। दुकानदार दुष्कर्म के मामले में गवाह था। माना जा रहा है कि इसी रंजिश में वारदात हुई है। एसपी क्राइम राकेश जोली और सीओ सूक्ष्म प्रकाश कई थानों का फोर्स और पीएसी लेकर मौके पर पहुंच गए।

मोहल्ला तहबुलपुरा निवासी नूर मोहम्मद उर्फ भोलू (26) पुत्र मेराजुद्दीन बाजार में सेंट्रल बैंक के सामने पान की दुकान करता था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वह अपनी दुकान खोलकर साफ-सफाई कर रहा था। तभी पहले से ही घात लगाए बैठे बदमाशों ने नूर मोहम्मद को उसी की दुकान मेें दबोच लिया और कनपटी से तमंचा सटाकर दो गोली मार दी।
विज्ञापन


गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई । वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुलेआम तमंचे लहराते हुए मौके से भाग गए।

गोली की आवाज सुनकर मौके पर परिजन और सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जयभगवान यादव भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को मौके से उठवाकर पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

प्रभारी निरीक्षक ने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर एसपी क्राइम राकेश जौली, एसडीएम उमेश मिश्रा, सीओ सूक्ष्म प्रकाश कई थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। मृतक की बहन की ओर से मोहल्ले के ही शकील, वकील, सगीर, मिंटू, शाइस्ता पत्नी मोहर्रम, प्रवीण बानो पत्नी बाबर और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शव के पहुंचने पर लोगों की भारी भीड़ और फोर्स के बीच उसे सुपुर्दे खाक किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें