फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं को चुराने वाले छह बदमाश दबोचे

Tue, 02 Feb 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। राजपुर-छाजपुर के जंगल से पुलिस ने मुठभेड़ के बाद महेंद्रा पिकअप में सवार पशु चुराने वाले गिरोह के छह सदस्यों को धर दबोचा।
विज्ञापन


इनके पास से तमंचे, चार छुरी और दो बाइक बरामद की है। इस दौरान मिली महेंद्रा पिकअप को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पूछताछ में चोरों ने विभिन्न जनपदों से पशु चुराने की वारदातें स्वीकारी है। बदमाशों में एक बाइक चोर गिरोह का सदस्य भी है।

कांधला थाने से एक्सीडेंट कर ट्रक के भागने की सूचना वायरलेस पर फ्लैश हुई। थाना प्रभारी अरुण त्यागी देर रात पुलिस बल को साथ बुढ़ाना-कांधला रोड पर राजपुर-छाजपुर के जंगल में पहुंचे। अचानक पुलिस की जीप को देखकर एक महेंद्रा पिकअप जंगल की ओर भागी।
विज्ञापन


पुलिस ने महेंद्रा पिकअप को घेर लिया। पिकअप में सवार बदमाश पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागे तो पुलिस ने जवाबी फायर कर बदमाशों को दबोच लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से तलाशी के दौरान 2 तमंचे, 4 छुरी बरामद कर महेंद्रा पिकअप को कब्जे में ले लिया।

पकड़े गए बदमाश इदरीश उर्फ टूंडा, बिलाल, सोनू , सोनू उर्फ शहजाद, काला, अफजाल व आमिर जौला गांव निवासी हैं।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनके गिरोह ने परासौली, नीमखेड़ी, राजपुर-छाजपुर, कुरालसी, बड़ौदा, हबीबपुर, जौला, शामली के कैराना, बागपत के निरपुड़ा, गैडबरा, झुन्डपुर, सहारनपुर में कुंडा से पशुओं को चुराया है। पशु चुराने के बाद यह गिरोह पशुओं को टाटा पिकअप में लादकर ले जाता था।
विज्ञापन


इस गिरोह के सदस्य अफजाल बाइक चोर गिरोह का सदस्य भी हैं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक भी बरामद की।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए पशु चोर गिरोह से पूछताछ की जा रही है। ये पहले  भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। इन्होंने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। जल्दी ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें