फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमगीन माहौल में मोहर्रम का शव दफनाया  

Fri, 26 May 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
युवक के शव के पास विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गांव रुडक़ली के मोहर्रम अली की बुधवार की रात को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बृहस्पतिवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा। शव को देखते की परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों व ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुंचकर जांच-पड़ताल की।       
विज्ञापन

भोपा थाने के गांव रुडक़ली निवासी मोहर्रम अली पुत्र शमशेर अली बुधवार की रात को मोरना तब्दीली जमात के कार्यक्रम से गांव तेवड़ा निवासी अपने साथी अहमद अली पुत्र अब्दुल मन्नान के साथ बाइक से तेवड़ा गांव लौट रहा था। ककरौली के आगे जंगल के रास्ते पर दो बदमाशों ने इन दोनों पर गोली चला दी थी।

गोली लगने से मोहर्रम की मौत हो गई, जबकि साथी अहमद अली घायल हो गया था। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी खड़ा कर दिया था। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजन बृहस्पतिवार दोपहर को शव पोस्टमार्टम कराने के बाद जैसे घर पहुंचे। शव को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


परिजनों व ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया गया। थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तथा फोरेंसिक जांच के बाद ही कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। मृतक के चाचा अब्दुल्ला पुत्र अब्दुल वहीद ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। शाहिद रुडक़ली, दुल्ला, रईस, मुर्तजा, महबूब, नजाकत, शाहनजर, शाहनवाज आदि ने मृतक परिवार को आर्थिक मदद दिलाए जाने की गुहार प्रशासन से की है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें