फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के लिए मां की हत्या कर शव दफनाया

Tue, 09 Aug 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हत्या - फोटो : Getty
विज्ञापन
एक युवक पर लॉटरी के लाखों रुपये हड़पने के लिए मां को जहर देकर मारने और शव को दफनाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने सोमवार को नईमंडी कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


नईमंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गांव की एक महिला कमेटी डालने का कार्य करती थी। महिला ने गांव के लोगों की एक लाख रुपये की कमेटी डाली हुई थी, जिसमें गांव के एक युवक की दो कमेटी थी। महिला के पुत्र ने अपनी मां और युवक को विश्वास में लेकर उसकी कमेटी के एक लाख रुपये ले लिए और आखिरी कमेटी के समय देने का वायदा किया था।

जब सब लोगों की कमेटी पूरी हो गई, महिला को इस युवक को दो लाख रुपये देने थे, जिसके लिए उसने अपने पुत्र से रुपयों की मांग की, क्योंकि ग्रामीण द्वारा महिला पर अपने रुपये के लिए दबाव बनाया जा रहा था। गत 31 अगस्त की रात्रि में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई, जिसके बाद उसके पुत्र ने आनन-फानन में उसके शव को दफना दिया।
विज्ञापन


गांव के लोगों को जब शक  हुआ तो उन्होंने इस मामले में गांव में पंचायत बुलाई और महिला के पुत्र को भी बुला लिया। पंचायत में लोगों ने महिला के पुत्र से कमेटी के रुपये देने के लिए कहा, जिस पर उसने पांच दिन में रुपये देने का वायदा किया।

पांच दिन बाद उसने रुपये देने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि युवक ने अपनी मां को जहर देकर मारा है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच  शुरू कर दी है। इस संबंध में नई मंडी कोतवाली इंचार्ज रोजंत त्यागी का कहना है कि ग्रामीणों  ने युवक पर अपनी मां को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है, इस मामले में जांच की  जा रही है। जांच में यदि ऐसा कुछ पाया जाता है तो कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें