फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘फर्जी गोरक्षकों’ पर खुफिया नजर

Tue, 09 Aug 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
गाय - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोरक्षकों पर दिए बयान के बाद खुफिया विभाग अलर्ट हो गया। गोरक्षा के नाम पर प्रदर्शन करने वालों पर अब खुफिया एजेंसियों की नजर है। ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है, जो प्रदर्शन में शामिल होते हैं।
विज्ञापन

बता दें, प्रधानमंत्री ने गोरक्षा के नाम पर गोरखधंधा करने वालों पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि अगर पड़ताल की जाए तो इनमें से 80 फीसदी लोग ऐसे निकलेंगे, जो गोरक्षा की दुकान खोलकर बैठे हैं। उन्होंने राज्य सरकारों से ऐसे लोगों का डोजियर तैयार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की अपील की थी।
शहर में भी आए दिन गोकशी के नाम पर प्रदर्शन होते रहते हैं। कुछ महीने पहले ही अरुण माहौर की हत्या पर कई दिन तक प्रदर्शन हुआ था। पिछले दिनों ही धर्मस्थल के पास गोकशी पर हंगामा किया था। इसके अलावा भी कई बार गोकशी को लेकर माहौल गर्मा चुका है। इनमें कई संगठन के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। सूत्रों ने बताया कि अब खुफिया विभाग ऐसे लोगों पर नजर रख रहा है। प्रदर्शनकारी किस संगठन से जुड़े हैं। उनके खिलाफ किसी थाने में कोई मुकदमा तो दर्ज नहीं है। असामाजिक तत्वों से तो उनका कोई संपर्क नहीं है। वह वाकई में गोरक्षक हैं या फिर माहौल खराब करने की कोशिश में तो नहीं लगे हैं। इस सबकी जानकारी जुटाकर पूरा खाका तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें