फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी समेत चार गिरफ्तार, एक फरार 

Sat, 13 Jan 2018 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बदमाशों से मुठभेड़ में घायल हुआ सबइंस्पेक्टर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चरथावल क्षेत्र में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में दो बाइकों पर निकले पांच बदमाशों को पुलिस ने दधेडू खुर्द-कछौली के जंगल में घेर लिया। चरथावल की सीमा पर बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में चार बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार किए गए, जबकि मौके पर गोली लगने से एक दरोगा घायल हो गया। पकड़ में आया एक बदमाश 25 हजार का इनामी है। एसपी सिटी ने मौके का मुआयना किया। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात थाना प्रभारी गिरीश चंद शर्मा और क्राइम ब्रांच की टीम को क्षेत्र में लुटेरों द्वारा बड़ी वारदात करने की सूचना मिली। रात करीब आठ बजे पुलिस ने दधेडू खुर्द-कछौली मार्ग पर बदमाशों की लोकेशन मिलने पर घेराबंदी कर दी। इसी दौरान दो बाइकों पर पांच युवक आते दिखाई दिए।

पुलिस ने टॉर्च की रोशनी में रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। पैरों में गोली लगने से चारों बदमाश मौके पर ही गिर गए। पूछताछ में चारों ने अपने नाम अजय निवासी जानसठ, अंकित निवासी इलाहबास भोपा, संदीप निवासी सिलावर थाना आदर्श मंडी शामली और जॉनी निवासी सुमित विहार थाना नईमंडी बताए।
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस ने चारों को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस टीम में शामिल दरोगा सुनील शर्मा भी गोली लगने से घायल हो गया। उसे भी घायलावस्था में मुजफ्फरनगर हॉस्पिटल भिजवाया। एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए चारों बदमाश लूटपाट करने में माहिर हैं।

उनका बड़ा गिरोह है। कई सदस्य पहले भी जेल जा चुके हैं। अजय उर्फ बादल 25 हजार का इनामी बदमाश है। वह गत 10 दिसंबर को कुल्हेड़ी में महिला संजीदा उर्फ मोटी को गोली मारने में वांछित चल रहा था। पुलिस का कहना है कि मौके से फरार बदमाश संभवत: इनामी रिहान है।

वह भी कुल्हेड़ी की घटना में वांछित है। मौके पर एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम की पीठ थपथपाई। सीओ सदर के अलावा कोतवाली, सिविल लाइन, छपार और तितावी पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

घटनास्थल पर एकत्र हुई भीड़ 
चरथावल। बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग की सूचना पर दधेडू कलां, खुर्द और कछौली के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इसके अलावा पुलिस की एक टीम कई दिनों से सर्विलांस के जरिए रिहान गैंग पर नजर रखे हुए थी।

दरअसल, शातिर रिहान और अजय दो महीने पूर्व कुल्हेड़ी की महिला संजीदा पर गोली चलाने के आरोप में फरार थे। पुलिस के रडार पर वह दोनों बदमाश थे। पुलिस को सर्विलांस और खुफिया तंत्र के सहारे लुटेरों का गैंग हत्थे चढ़ गया। 

तीन पिस्टल और दो बाइक बरामद 
चरथावल। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तीन 0.9 एमएम की पिस्टल, तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा दो बाइकें भी बरामद की हैं, जिन पर बदमाश लूटपाट करने के इरादे से क्षेत्र में घूम रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें