फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध कारोबारी से मांगी एक लाख की रंगदारी 

Sun, 25 Dec 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : Demo
विज्ञापन

विज्ञापन
दूध कारोबारी से पहले फोन पर फिर बाद में मेन गेट के बाहर खत रखकर एक लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रकम देने के लिए बदमाशों ने कारोबारी के बेटे का जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने अंजान  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। धमकी के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत व्याप्त है।

नई मंडी कोतवाली के हरिनगर मखियाली निवासी अतर सिंह पुत्र सिमरू दूध का कारोबार करता है। बृहस्पतिवार शाम को अतर सिंह को फोन कर अंजान व्यक्ति ने फोन पर रंगदारी मांगी। पीड़ित ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। शुक्रवार सुबह घर में सोकर उठा तो देखा के गेट के बाहर शगुन वाला लिफाफा रखा है। उसमें रखे खत द्वारा बदमाशों ने पीड़ित से एक लाख रुपये की रंगदारी मांग रखी थी। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार शाम आरोपियों ने फोन कर मांगी गई रंगदारी नहीं देने पर उसके बेटे की हत्या की धमकी देते हुए पांच दिन का समय दिया है। घटना से पीड़ित के परिवार में दहशत व्याप्त है। दो दिन से अतर सिंह अपने काम पर नहीं जा रहा है। पुलिस ने देवा नाम के व्यक्ति के खिलाफ रंगदारी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें