फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में प्रधान ने युवक को पीटा

Sun, 25 Dec 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र के महितापुर के प्रधान ने युवक को घर से खींचकर डंडे से पीट दिया। युवक को बचाने पहुंची युवक की पत्नी को भी प्रधान समर्थकों ने पीट दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तीन अन्य थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हरपालपुर थाना क्षेत्र के महितापुर गांव निवासी बलीराम (40)  का गांव में कारखाना है। शनिवार शाम प्रधान कुरेंद्र पाल अपने समर्थकों के साथ कारखाने पर गए थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों में गालीगलौज हुआ था। ग्रामीणों ने दोनों पक्ष के लोगों को समझा कर शांत कर दिया था।

बलीराम ने बताया कि पंचायत चुनाव में उसने कुरेंद्रपाल का विरोध किया था। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह दरवाजे पर खड़ा था। इसी दौरान कुरेंद्र पाल तीन अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे और असलहेे लेकर आए, गालीगलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो प्रधान व अन्य लोगाें ने उसे रास्ते पर खींच लिए और पीटने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान पत्नी राजरानी (38) बचाने आई। प्रधान व समर्थकों ने उसे भी पीट दिया। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों क ो मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, अरवल थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी भूपेंद्र (32) का किसी बात को लेकर गांव के लोगों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे डंडे से पीट दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के जगदीश, पुरुषोत्तम, राजकिशोर व राजबहादुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

उधर, टड़ियावां थाना क्षेत्र के भोलापुरवा गांव में घूरा डालने को लेकर दो पक्ष के लोगाें में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष की तरफ से अजयपाल (32) घायल हो गया। उधर, लोनार थाना क्षेत्र के उधरनापुर निवासी राम कुमार (40) शनिवार शाम पत्नी रामकुमारी के साथ साइकिल से सवायजपुर से घर लौट रहा था।

गांव निवासी युवक को रास्ते से हटने को कहा। इसी में विवाद बढ़ गया। जिसमें युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर रामकुमार को घायल कर दिया। थाना प्रभारी एके राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर घायल युवक को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें