वहीं, कार्यवाहक खतौली सीओ डॉ. रविशंकर मिश्रा भी पहुंचे। उन्होंने जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए। घटना के बाद तेजपाल के घर के आसपास सैकड़ों लोग जमा हो गए थे।
मृतक के पिता तेजपाल ने बताया कि उसका पुत्र रात के समय सो रहा था। वह अचानक जाग कर उठ खड़ा हुआ। उसके गले में एक चुनरी बंधी मिली थी। जांच के दौरान कमरे से चावल, दीया, हल्दी, दाल आदि एक पोटली में बंधी मिली। एक पत्र भी मिलना बताया गया है। पुलिस ने तमाम चीजों को कब्जे में लिया है। पुलिस मृतक के चाचा, चाची और माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
लगा रहता है तांत्रिकों का आना-जाना
शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख कर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई थी। कुछ ग्रामीणों का कहना था कि तेजपाल के मकान में तांत्रिकों का आना जाना लगा रहता था। इनके घर पर कोई पड़ोसी भी नहीं आता जाता है। इनके घर का दरवाजा हर समय बंद ही रहता है।