फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने भट्ठा मालिक को गोली मारी 

Sun, 15 Jan 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
firing
विज्ञापन
गांव नयागांव फैजाबाद के जंगल में पैसों के लेनदेन को लेकर पूर्व प्रधान ने ईंट भट्ठा मालिक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। गांव नयागांव फैजाबाद के रहने वाले मामचंद ने ईंट का भट्ठा लगा रखा है। इस भट्ठे को मामचंद ने गांव अहरोड़ा निवासी पूर्व प्रधान महावीर को किराए पर दे रखा था। महावीर ने पिछले कई सालों से उसको किराए के पैसे नहीं दिए थे।
विज्ञापन


महावीर पर किराए के करीब 6.30 लाख रुपये बकाया हैं। पैसे मांगने को लेकर रविवार को इन दोनों के बीच विवाद हो गया था। उस समय तो ग्रामीणों ने दोनों को समझाबुझाकर शांत कर दिया था। शाम को मामचंद की पत्नी भागवती खेतों में चारा काट रही थी। महावीर उसके पास पहुंचा और अभद्रता की। इस बात का पता चलने पर मामचंद भागकर जंगल में पहुंचा। जहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिस पर महावीर ने तमंचे से मामचंद पर गोली चला दी। गोली लगते ही मामंचद नीचे गिर गया था। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। 

सूचना मिलने पर सीओ एसकेएस प्रताप ने अस्पताल में पहुंच कर घायल मामचंद से घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए गांव में घर के अलावा कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस को अभी तक घटना की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें