फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट, पथराव और फायरिंग से तनाव 

Tue, 07 Jun 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : क्राइम
विज्ञापन
सिकंदरपुर गांव में बुग्गी से ट्रैक्टर की साइड लग जाने पर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट और पथराव हुआ। एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई। संघर्ष में करीब आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं।  गांव में सांप्रदायिक तनाव बन गया है। सूचना पर पुलिस में अफरातफरी मच गई। एसपी सिटी  ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की बातें सुनी और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा। 
विज्ञापन


सिकंदरपुर गांव में सोमवार शाम  पप्पू पाल के तीन लड़के रवि, अमित और सुधीर अपनी बुग्गी में रेत लेकर गांव से गुजर रहे थे। वहीं से दूसरे समुदाय का एक युवक ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। बराबर से निकलने के दौरान ट्रैक्टर और बुग्गी की आपस में साइड लग जाने पर दोनों तरफ के युवकों में पहले कहासुनी हुई और बाद में मारपीट हो गई।

इसी बीच दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए और पथराव होने लगा। लोगों का कहना है कि एक पक्ष ने फायरिंग भी की। संघर्ष में करीब आधादर्जन लोगों को चोटें आईं। सांप्रदायिक बवाल की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसओ शोएब खान भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लाठिया भांजकर लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर घायल गांव के चौकीदार बाबूराम और धनप्रकाश को जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया गया।  गांव में फिलहाल सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है। सूचना पर एसपी सिटी संतोष मिश्रा और सीओ सदर भी मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने गांव में लोगों से संघर्ष के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने गांव में ऐहतियातन फोर्स तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें