ठूठीबारी, नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपाल से खाड़ी देश भेजी जा रही 6 युवतियों को माईती नेपाल महेशपुर की टीम ने पकड़ कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
माईती नेपाल आवधिक गृह की प्रमुख माया क्षेत्रीय ने बताया कि नवलपरासी की सीमा नाका महेशपुर के पास भारतीय सीमा की तरफ 6 युवतियों को जाते देख शक होने पर उन्हें रोक लिया गया।
इसके बाद उनसे पूछताछ के बाद पता चला कि 6 युवतियां अलग- अलग क्षेत्र की हैं जिनकी सूचना उनके परिजनों को दिया जिसमें नवलपरासी की दो युवतियों को उनके परिजनों को बुलाकर सौंप दिया। वही, चार युवतियां चितवन, सिंधुली, दांग व तनहूं जिले की बताई जा रही हैं।
पकड़ी गई युवतियों ने बताया कि रामू नाम का शख्स हम लोगों को नौकरी दिलाने की बात कह कर नेपाल से भारत के दिल्ली से कतर भेजने के लिए ले जा रहा था। उन्होेंनेे बताया कि बॉर्डर के समीप सुरक्षा एजेंसियों को देख वह दलाल चकमा देकर फरार हो गया।